[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक सम्मानित

पिलानी की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : झुंझुनूं के जन सूचना केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पिलानी पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लीखवा, दोबड़ा और खुड़िया ग्राम पंचायत के प्रशासकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।

लीखवा ग्राम पंचायत के प्रशासक सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत, दोबड़ा के राजेश तथा खुड़िया की संतोष कंवर को कलेक्टर अरुण गर्ग ने सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर प्रशासकों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में जिलेभर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। तीनों ग्राम पंचायतों के प्रशासकों के सम्मान पर क्षेत्र में खुशी जताई गई।

Related Articles