[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी जयंती पर सिंघाना में चला स्वच्छता अभियान, चेयरमैन पिंकी सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

गांधी जयंती पर सिंघाना में चला स्वच्छता अभियान, चेयरमैन पिंकी सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश

रामशरण चौक से बुहाना मोड़ तक मुख्य मार्गों पर सफाई, जनसहयोग से स्वच्छ सिंघाना बनाने की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आजाद अहमद खान 

सिंघाना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका सिंघाना की ओर से कस्बे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी डीपी सैनी ने किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पालिका कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई

अभियान की शुरुआत रामशरण चौक से हुई। इसके बाद पोस्ट ऑफिस, आईसीआईसीआई बैंक के सामने, पुलिस स्टेशन के सामने से होते हुए सिंघाना बाईपास और बुहाना मोड़ तक मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे को हटाया गया। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से आसपास का क्षेत्र साफ रखने का संदेश दिया गया।

जनसहयोग से बनेगा स्वच्छ सिंघाना

चेयरमैन पिंकी डीपी सैनी ने कहा कि “स्वच्छ एवं सुंदर सिंघाना के निर्माण के लिए स्वच्छता को जन-जन का अभियान बनाना बेहद आवश्यक है।” उन्होंने नगरवासियों से घरों और दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा नगर पालिका के स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहयोग से ही सिंघाना को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाया जा सकता है।

ये रहे मौजूद

अभियान में उपचेयरमैन रचना पूनिया, पार्षद नवीन कुमार, बाबूलाल जांगिड़, इस्लाम अली, गिरधारी, विक्की मीणा, डीपी सैनी, परमेश्वर भाटी, बनेश्वरी आर्य, राजेश जैदिया, प्रमेन्द्र, संजय, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, जितेंद्र शर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles