बाजोर में NH-52 पर चारे से भरा ट्रैक्टर पलटा:हाईवे 12 घंटे से जाम, सुबह सर्विस रोड पर भी पत्थर से भरा ट्रैक्टर-टेंपो टकराई
बाजोर में NH-52 पर चारे से भरा ट्रैक्टर पलटा:हाईवे 12 घंटे से जाम, सुबह सर्विस रोड पर भी पत्थर से भरा ट्रैक्टर-टेंपो टकराई
रघुनाथगढ़ : जयपुर रोड स्थित बाजोर में NH-52 पर शुक्रवार रात चारे से भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रैक्टर के हाईवे पर पलटने के बाद सड़क पर चारा फैल गया और यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 12-13 घंटे बाद भी हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया।
12-13 घंटे बाद भी हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं
हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए मलकेड़ा कट से वाहनों को सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया गया। इसके बाद वाहन सर्विस रोड से होकर आगे हाईवे पर पहुंच रहे हैं। हाईवे पर लंबे समय से यातायात प्रभावित होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे में एक व्यक्ति घायल
ट्रैक्टर पलटने के हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल सीकर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

सुबह सर्विस रोड पर भी भिड़े वाहन
सर्विस रोड पर एक और हादसा हो गया। सीकर की ओर जा रहे पत्थर से भरे ट्रैक्टर को पार्सल टेंपो ने टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी के चोट लगने की सूचना नहीं है।
एक ही स्थान पर रात से हाईवे बाधित होने और सुबह सर्विस रोड पर भी हादसा होने से NH-52 और सर्विस रोड दोनों तरफ यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहन चालकों को डायवर्ट किए गए रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423753


