[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, दुपट्टा-शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, दुपट्टा-शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट

वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, दुपट्टा-शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चूरू के तत्वावधान में स्वयं सिद्ध आश्रम में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को दुपट्टा, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत मौजूद रहीं। अतिथियों ने वृद्धजनों के अनुभव, योगदान और सामाजिक भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभापति विनय गोयनका ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की नींव हैं। उनके जीवन के अनुभव और संघर्ष नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह घर के बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करे। यही हमारी सांस्कृतिक विरासत है।

डीएलएसए सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने कहा कि वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सभ्य समाज की पहचान है। प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना परिवार, समाज और प्रशासन की संयुक्त जिम्मेदारी है।

समारोह में अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के साथ उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक के.के. चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान सुरेश कुमार सारस्वत, विमला गढ़वाल, ओमप्रकाश तंवर, सत्येंद्र पाल वीर, प्रो. कमल सिंह कोठारी, बाबूलाल शर्मा, दिनेश कुमार, रामनिवास भूंवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles