[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला की कुंड में डूबने से मौत:परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, मोर्चरी के बाहर धरना; 36 घंटे से पोस्टमार्टम नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला की कुंड में डूबने से मौत:परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, मोर्चरी के बाहर धरना; 36 घंटे से पोस्टमार्टम नहीं

महिला की कुंड में डूबने से मौत:परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, मोर्चरी के बाहर धरना; 36 घंटे से पोस्टमार्टम नहीं

छापर : छापर थाना क्षेत्र के खालिया गांव में मंगलवार रात महिला की कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना के 36 घंटे बाद भी महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठा पीहर पक्ष

मृतका के पीहर पक्ष के लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं और मामले में धारा 302 जोड़ने के साथ 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में देरी कर रही है। पुलिस उन्हें महिला के पैर फिसलकर कुंड में गिरने का मामला दर्ज करने के लिए कह रही है।

पीहर पक्ष के लोगों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया।
पीहर पक्ष के लोगों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया।

चार बार की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं

परिजनों ने बताया कि मृतका पहले भी अपनी परेशानी लेकर स्थानीय थाने और एसपी चूरू के पास गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस उपाधीक्षक सुखदेव सिंह और थानाधिकारी पृथ्वीराज ने परिजनों से बात की, लेकिन चार बार की बातचीत के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Related Articles