महात्मा गांधी क्विज में 30 से ज्यादा विद्यार्थी सम्मानित:श्रीमाधोपुर में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कार मिले
महात्मा गांधी क्विज में 30 से ज्यादा विद्यार्थी सम्मानित:श्रीमाधोपुर में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कार मिले
श्रीमाधोपुर : कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को श्रीमाधोपुर की विनायक क्लासेज में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के निर्देश पर हुई।
इसमें विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी मिले
सेवादल नीमकाथाना जिला अध्यक्ष संयोग भावरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान सहित 30 से ज्यादा विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी मिले।
आयोजकों ने कहा कि नई पीढ़ी को गांधीजी के जीवन और विचारों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। इसका मकसद सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, क्विज प्रतियोगिता राजस्थान के कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार और सेवादल नीमकाथाना जिला अध्यक्ष संयोग भावरिया मौजूद रहे। संस्थान का प्रबंधन भी वहां उपस्थित था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421883


