सिंघाना के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स में जीते पदक:पांच का राज्य स्तर पर चयन, चिड़ावा प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
सिंघाना के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स में जीते पदक:पांच का राज्य स्तर पर चयन, चिड़ावा प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
सिंघाना : सिंघाना के खिलाड़ियों ने चिड़ावा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। एरावत मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने वुशु और कराटे में कई पदक हासिल किए।
वुशु प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में ख्याति शर्मा ने -48 किग्रा भार वर्ग में कांस्य, चारुल ने -56 किग्रा में स्वर्ण, रोनक ने -48 किग्रा में रजत तथा निकिता ने -53 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में भव्य ने -45 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।
कराटे प्रतियोगिता में भी एरावत मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शव्य ने -32 किग्रा तथा कार्तिक ने -54 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। चंचल ने -36 किग्रा, नमन ने -62 किग्रा तथा अंडर-19 के -45 किग्रा भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लव्या और सजल ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
वुशु एवं कराटे प्रतियोगिता में चारुल, चंचल, नमन, आयुष और सव्या का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कोच अभिषेक राजोरा ने पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421618


