प्रबल प्रतियोगिता में कंचन और मोहित ब्लॉक स्तर पर प्रथम
प्रबल प्रतियोगिता में कंचन और मोहित ब्लॉक स्तर पर प्रथम
सिंघाना : ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी शहीद कुलदीप सिंह राजकीय विद्यालय, घरड़ाना खुर्द में ब्लॉक स्तरीय प्रबल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से चयनित एक छात्र और एक छात्रा ने भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में 21वीं सदी के जीवन कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघाना, कार्यक्रम प्रभारी योगेंद्र पूनिया, विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार जांगिड़, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया, प्रधानाचार्य अंजना ढाका, प्रधानाचार्य मुकेश वर्मा, सरपंच उम्मेद सिंह राव तथा एसडीएमसी सदस्य हरदयाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समूह आधारित गतिविधियों, विचार-विमर्श, संवाद और भूमिका निर्वहन के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता तथा जीवन कौशल विकसित करना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।
प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में स्थानीय पीएम श्री विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा कंचन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुठानिया के मोहित प्रथम रहे। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
जूरी सदस्य अंजना ढाका ने विद्यार्थियों के समग्र विकास में 21वीं सदी के जीवन कौशलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। समापन पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार जांगिड़ ने अतिथियों, जूरी सदस्यों, प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रबल प्रभारी जितेंद्र तंवर ने किया।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ के मंजू, जय सिंह, विनीता कुमारी, अभय सिंह, मीर सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र सैनी, संजीव, विकास कुमार सैनी, राकेश कुमार, सुमन, रिचा, अंजू, कलावती, शारदा, प्रमोद, सरिता, अरविंद, संदीप, शीशराम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2421550

