पपुरना में शाकम्भरी माता मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जांच और सीमांकन की मांग
पपुरना में शाकम्भरी माता मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जांच और सीमांकन की मांग
बबाई : बबाई क्षेत्र के पपुरना गांव में शाकम्भरी माता मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मंदिर की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी पट्टे बनवाकर मंदिर की जमीन पर तारबंदी कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाकम्भरी मंदिर पंजीकृत है और यह जमीन ग्रामीणों ने ही उपलब्ध कराई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस फर्जी पट्टा प्रकरण पर पहले भी विरोध हुआ था, जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड किया गया था। अब वे नरसिंह मंदिर व भैरोजी मंदिर के बीच के क्षेत्र का सीमांकन और अवैध कब्जा हटाने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहनसिंह, शेरसिंह, सुमेरसिंह, महिपाल सिंह, राजपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, समुद्रसिंह समेत कई ग्रामीण थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419233

