उदयपुरवाटी में नवनिर्वाचित चेयरमैन अनुराधा सैनी व पार्षद दंपती का भव्य अभिनंदन
उदयपुरवाटी में नवनिर्वाचित चेयरमैन अनुराधा सैनी व पार्षद दंपती का भव्य अभिनंदन
उदयपुरवाटी : नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्थानीय शिक्षण संस्थानों में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। जवाहर मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन अनुराधा सैनी तथा पार्षद राजेंद्र ढेनवाल व सुमन ढेनवाल का स्वागत किया गया।
संस्था निदेशक महेश सैनी और प्रधानाचार्य कैलाश सैनी के नेतृत्व में स्टाफ ने अतिथियों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। अनुराधा सैनी ने शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की बात कही। इसके बाद श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में सचिव पवन मिश्रा व प्राचार्य नरेश कुमार की उपस्थिति में पार्षद दंपती का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के शिक्षक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419193


