पीएम श्री राउमावि रावतसर में विज्ञान, जीवन कौशल और संस्कारों का संगम
पीएम श्री राउमावि रावतसर में विज्ञान, जीवन कौशल और संस्कारों का संगम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रावतसर : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर एक ही दिन तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जूनियर व सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी, बाल वाटिका के विद्यार्थियों का जन्मोत्सव तथा जीवन कौशल एवं सतत विकास गतिविधियों ने विद्यालय परिसर में उत्साह और सीखने का माहौल बनाया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित से जुड़े सवालों के जवाब देकर तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी रमेश और अजय के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं बाल वाटिका के बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों ने भी सहभागिता की।
जीवन कौशल गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, संवाद, सहानुभूति, सामूहिक कार्य, समस्या समाधान, रचनात्मक सोच, नेतृत्व, नागरिकता और नैतिक मूल्यों के साथ वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों की जानकारी दी गई। प्रभारी सुमन ने गतिविधियों का संचालन किया। प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक सोच, जीवन कौशल, रचनात्मकता और संस्कारों का विकास भी जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रभारी शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समिति सदस्यों का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419174


