सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
झुंझुनूं : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। आदतन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने विद्युत विभाग को सड़क से पर्याप्त दूरी पर विद्युत पोल लगाने तथा सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को संयुक्त दल बनाकर आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने राज्य राजमार्ग-37 पर झुंझुनूं-उदयपुरवाटी-खंडेला मार्ग के चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। खनिज एवं परिवहन विभाग को अधिक भार वाले वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाने को कहा। आरएसआरडीसी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिंक मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार गतिरोधक बनाने और सड़कों के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हजारी राम बिश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419100


