चिड़ावा के बागर इलाके में गंदगी, नाला मार रहा दुर्गंध:दो स्कूल, मंदिर और अस्पताल पास; लोग बोले बीमार होने का डर
चिड़ावा के बागर इलाके में गंदगी, नाला मार रहा दुर्गंध:दो स्कूल, मंदिर और अस्पताल पास; लोग बोले बीमार होने का डर
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के विवेकानंद चौक के पास बागर इलाका गंदगी से भरा है। यहां का बड़ा नाला लंबे समय से साफ नहीं हुआ है, जिससे अब तेज दुर्गंध आ रही है। यह नाला खुला है और शहर का गंदा पानी इसमें आता है। प्लास्टिक और अन्य कचरा भी इसमें बहकर जमा हो रहा है, जिससे बदबू और बढ़ गई है।
बागर इलाके में दो स्कूल, दो मंदिर और एक अस्पताल है। आसपास के करीब 80 घरों को इस गंदगी से परेशानी हो रही है। डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। नगरपालिका एसआई दीपक जांगिड़ ने बताया कि बारिश से पहले नालों की सफाई कराई गई थी। अब एक बार फिर सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कच्चा नाला है, इसे जल्द पक्का करवाने और ढकवाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419157


