एडीएम अर्पिता सोनी ने एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
एडीएम अर्पिता सोनी ने एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर एडीएम अर्पिता सोनी ने बुधवार को सोमासी स्थित सेठ श्रीराम बल्लभ गौरीसरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडीएम ने भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकन, भौतिक संसाधन, रखरखाव, लेखा संधारण और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं।
प्रधानाचार्य सुमन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा पोषाहार प्रभारी पुष्पा कुमारी ने मध्याह्न भोजन से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उम्मेद सिंह, रविकांत बेनीवाल, पंकज पाटवाल, भंवरलाल बुडानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419210


