सुबोध गैंग की राजस्थान-हरियाणा में डकैती की प्लानिंग फेल:झारखंड में बैंक में 33 करोड़ का सोना लूटा; तनिष्क शोरूम फायरिंग केस के 2 आरोपी शामिल
सुबोध गैंग की राजस्थान-हरियाणा में डकैती की प्लानिंग फेल:झारखंड में बैंक में 33 करोड़ का सोना लूटा; तनिष्क शोरूम फायरिंग केस के 2 आरोपी शामिल
सीकर : सीकर में ज्वेलरी शोरूम में डकैती के लिए आए बदमाशों ने झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने 24 सितंबर को वहां 33 करोड़ से ज्यादा का सोना और करीब 42 लाख की नकदी चोरी किया। वारदात में बिहार के सुबोध गैंग के बदमाश शामिल हैं।
झारखंड में डकैती की वारदात में शामिल दो बदमाश सीकर के तनिष्क शोरूम में भी डकैती से जुडे़ थे। झारखंड पुलिस ने जब जांच के दौरान फुटेज चेक किए तो उनमें वही दो बदमाश नजर आए। ऐसे में आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए झारखंड की एक पुलिस टीम हाल ही सीकर भी आई।
बता दें कि इस गैंग ने जुलाई महीने में सीकर के तनिष्क शोरूम में भी डकैती करने के लिए फायरिंग की थी, लेकिन सायरन बजने की वजह से बदमाश वहां से फरार हो गए थे। आरोपियों ने इसके बाद हरियाणा में कैथल स्थित तनिष्क शोरूम पर डकैती की योजना बनाई थी। हालांकि वहां भी वारदात नहीं कर पाए थे।

तनिष्क शोरूम में वारदात के तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार
बता दें कि सीकर में 26 जुलाई को सुबोध ग्रुप के बदमाश तनिष्क शोरूम में वारदात के लिए हथियार लेकर घुसे। इसी दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने सायरन बजा दिया। ऐसे में एक बदमाश ने फायर किया और सभी बदमाश फरार हो गए। मामले में करीब 10 दिन बाद 8 अगस्त को सीकर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी बिट्टू उर्फ अजीत (28) और अन्य दो सहयोगी राहुल कुमार निवासी बेगूसराय और संजीव कुमार निवासी पटना को गिरफ्तार किया। पुलिस के हाथ बाकी आरोपी नहीं लग पाए।
बदमाशों ने सीकर में डकैती की प्लानिंग फेल होने के बाद हरियाणा के कैथल स्थित तनिष्क शोरूम पर डकैती की योजना बनाई थी, लेकिन सीकर पुलिस जब इनके पीछे लगी रही तो बदमाशों को वह प्लान कैंसिल करना पड़ा। बदमाश फिर फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मेरठ में दबोच लिया था। इन आरोपियों में शामिल बिट्टू सिंह ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की थी। ऐसे में पुलिस ने उसके पैर पर फायर भी किया। सभी आरोपियों को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
जमशेदपुर में सीसीटीवी में दिखे बदमाश
पुलिस ने अब जमशेदपुर में घटना होने के बाद जब बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें दो आरोपी नजर आए। वे सीकर में तनिष्क शोरूम पर डकैती के प्रयास मामले में शामिल थे। दोनों की तस्दीक के लिए ही पुलिस सीकर आई। अब आरोपियों की तलाश के लिए झारखंड पुलिस के अलावा सीकर पुलिस की टीम भी प्रयास कर रही है।
बिहार की गैंग में कई इंजीनियर-प्रोफेशनल शामिल
दरअसल झारखंड में वारदात को अंजाम देने वाली गैंग बिहार का सुबोध ग्रुप है, जिसका पल्लू सिंह और शशांक वर्तमान में पूरी गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं। इस गैंग में कई इंजीनियर और प्रोफेशनल लोग शामिल हैं। जो प्लानिंग के साथ उन डकैती करते हैं, जो इंश्योर्ड हो। गैंग के लोग किसी पर हमला भी करने से बचते हैं।
गैंग में वारदात को अंजाम देने से लेकर, आरोपी कहां और कैसे, किन गाड़ियों के जरिए जाएंगे, सबका मैनेजमेंट देखने वाले लोग अलग-अलग हैं। गैंग में शामिल लोगों को एक-दूसरे का वास्तविक नाम तक पता नहीं होता। आरोपी वारदात करने के लिए आते हैं तो मोबाइल में फर्जी सिम रखते हैं। वारदात होने के बाद इन्हें फेंक भी देते हैं। इस कारण गैंग के बदमाश पुलिस पकड़ में नहीं आते।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419421

