सीकर में कल्याण सर्किल से बनेगा नया फ्लाईओवर:फतेहपुर रोड के ओवरब्रिज से कनेक्ट होगा, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
सीकर में कल्याण सर्किल से बनेगा नया फ्लाईओवर:फतेहपुर रोड के ओवरब्रिज से कनेक्ट होगा, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
सीकर : सीकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। यह कल्याण सर्किल से शुरू होगा और फतेहपुर रोड के नवनिर्मित ओवरब्रिज में जुड़ेगा। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को एसपी प्रवीण नायक नूनावत, नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर मोदी ने इस दौरान पिपराली रोड व नवलगढ़ रोड की निर्माणाधीन सर्विस लेन का निरीक्षण किया। कलेक्टर मोदी ने अधिकारियों से शहर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर भी चर्चा की।
कल्याण सर्किल फ्लाईओवर की योजना पर मंथन
कलेक्टर और एसपी ने कल्याण सर्किल के पास प्रस्तावित अप्रोच फ्लाईओवर के नक्शे और कार्ययोजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर निर्माणाधीन सर्विस लेन की जानकारी ली और मौके का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के साथ शहर की पुरानी जलभराव की समस्या को दूर करने और बारिश के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने जलभराव की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन और नए बस स्टॉप बनाने के प्रस्ताव पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
31 दिसंबर तक सर्विस लेन का काम पूरा करने का लक्ष्य
कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि फतेहपुर रोड ओवरब्रिज को ट्रायल के तौर पर ट्रैफिक के लिए खोला गया था। ट्रायल के बाद ट्रैफिक मैनेजमेंट में काफी सुविधा देखने को मिली है। अब शहर में प्री-प्लान ट्रैफिक मॉडल लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक नवनिर्मित ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत कल्याण सर्किल अप्रोच फ्लाईओवर के निर्माण को धरातल पर उतारने के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्टेट लेवल अप्रूवल के लिए भेजे जा रहे हैं।
बस स्टैंड शिफ्ट करने पर भी विचार
निरीक्षण के बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने राधाकृष्ण मारू स्कूल के पास बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी और पीडब्ल्यूडी ऑफिस क्षेत्र में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की। बस स्टैंड की शिफ्टिंग और फल-सब्जी की रेहड़ियों को व्यवस्थित करने के को लेकर भी चर्चा की।
ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने अधिकारियों को प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि राधाकृष्ण मारू स्कूल के सामने जाम की समस्या कम करने के लिए बस स्टैंड को पुरानी पुलिस चौकी (सबलपुरा) के पास शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, डाक बंगला तिराहे पर जाम की समस्या को देखते हुए फल-सब्जी के ठेले वालों को पहले की तरह दोनों पुलियाओं के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419380

