[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश:सुबह-सुबह हिस्ट्रीशीटर और वांछित आरोपियों को नींद से उठाकर ले गई थाने

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश:सुबह-सुबह हिस्ट्रीशीटर और वांछित आरोपियों को नींद से उठाकर ले गई थाने

नीमकाथाना में पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश:सुबह-सुबह हिस्ट्रीशीटर और वांछित आरोपियों को नींद से उठाकर ले गई थाने

नीमकाथाना : नीमकाथाना में बुधवार सुबहह एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर, नकबजनी के आरोपियों को पकड़ा। एएसपी नीमकाथाना लोकेश मीणा और पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान के निर्देशन में नीमकाथाना सर्किल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने अलसुबह की कार्रवाई

सदर, कोतवाली, पाटन और डाबला थाना पुलिस की टीमें भारी जाब्ते के साथ अलसुबह करीब 5 बजे अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटर, नकबजनी के आरोपियों, विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे बदमाशों और सक्रिय अपराधियों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

सदर थाना सीआई जयसिंह बसेरा ने बताया – सदर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर, नकबजनी के बदमाशों और अन्य धाराओं में वांछित आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने बदमाशों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई बदमाशों को पुलिस ने गहरी नींद से उठाया और हिरासत में लेकर संबंधित थानों में पहुंचाया। पुलिस ने युवाओं और उनके परिजनों से अपराधियों से दूरी बनाए रखने की अपील की।

Related Articles