सरकारी अस्पतालों की OPD के समय में बदलाव:1 अक्टूबर से लागू होगा, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे अस्पताल
सरकारी अस्पतालों की OPD के समय में बदलाव:1 अक्टूबर से लागू होगा, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे अस्पताल
खेतड़ी : राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों की OPD के समय में बदलाव किया है। यह नई समय-सारणी 1 अक्टूबर से लागू होगी। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरीश यादव ने बताया – उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में OPD अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। छुट्टियों में OPD का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस बदलाव से मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। डॉ. यादव ने अधिकारियों को 1 अक्टूबर 2026 से नई समय-सारणी का सख्ती से पालन करने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419174


