हिंदी पखवाड़े का समापन, प्रतियोगिताओं में अंबेश गोविंद, डॉ. रेखा, अशोक, स्वीटी, अभिषेक व उम्मेद सिंह ने मारी बाजी
केसीसी प्रशासन भवन में हुआ समारोह, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
खेतड़ीनगर : केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को केसीसी प्रशासन भवन के सभागार में समापन हुआ। समारोह में हिंदी को कार्य एवं व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी संस्कृति और पहचान की आत्मा : वीके इंद्रा
समारोह के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा ने कहा कि हिंदी केवल मातृभाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। हिंदी पखवाड़े जैसे आयोजन भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाषा प्रेम और संवाद का माध्यम है तथा हिंदी इस दृष्टि से समृद्ध एवं प्रभावशाली भाषा है। राजभाषा का प्रयोग केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे कार्य एवं व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार, मनीष गवई एवं जयंत मुखोपाध्याय रहे।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान
आयोजक एवं हिंदी प्रभारी सहायक प्रबंधक (राजभाषा) मोनिका ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
- राजभाषा हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता: अंबेश गोविंद प्रथम, स्वीटी चौधरी द्वितीय, पीयूष खींची तृतीय।
- निबंध प्रतियोगिता: अशोक कुमार प्रथम, हरीश कुमार शर्मा द्वितीय, प्रदीप कुमार ठाकुर तृतीय।
- हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद: अभिषेक पारीक प्रथम, सौरभ चतुर्वेदी द्वितीय, राजेश ढांडेल तृतीय।
- हिंदी टाइपिंग: उम्मेद सिंह मीणा प्रथम, रविदत्त सैनी द्वितीय।
- हिंदीतर भाषी प्रतियोगिता: गरुड़ रामोजी प्रथम।
- महिला हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता: डॉ. रेखा प्रथम, निशा सैनी द्वितीय, रेखा गवई तृतीय।
अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में मुन्नालाल जैदिया, नीरज मीणा, प्रिया दीक्षित, बाबूलाल सैनी, सुधा शर्मा सहित केसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419128


