[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीएसए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर जीते 81 पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

टीएसए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर जीते 81 पदक

35 से अधिक खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, जिला स्तर पर 60 और ओपन टूर्नामेंट में 21 पदक हासिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

हनुमानगढ़ : टीएसए इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों को लेकर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 35 से अधिक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए कुल 81 पदक हासिल किए। इनमें जिला स्तर पर 60 पदक और ओपन टूर्नामेंट में 21 पदक शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ा। समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष गुरजीत विडंग, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, संदीप वर्मा एवं रोहताश सोनी मौजूद रहे।

खेलों से विकसित होता है आत्मविश्वास और अनुशासन

मुख्य अतिथि नीलम हरवीर सहारण ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की क्षमता विकसित होती है।

विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि 35 से अधिक खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर 81 पदक हासिल करना विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलों को दिए जा रहे महत्व को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था निदेशक सुरेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्या रेणु मुद्गल ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय की खेल गतिविधियों एवं उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, खेल प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles