[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में कार रोककर जानलेवा हमला और लूट का आरोप:हिस्ट्रीशीटर समेत 7 पर केस दर्ज, 80 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में कार रोककर जानलेवा हमला और लूट का आरोप:हिस्ट्रीशीटर समेत 7 पर केस दर्ज, 80 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीनी

धोद में कार रोककर जानलेवा हमला और लूट का आरोप:हिस्ट्रीशीटर समेत 7 पर केस दर्ज, 80 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीनी

धोद : धोद थाना क्षेत्र में एक कार को टक्कर मारकर जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत सात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। झुंझुनूं के विकास कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 27 सितंबर की शाम गणेशपुरा-लोसल मार्ग पर दो कैम्पर गाड़ियों ने उनकी क्रेटा कार को टक्कर मारकर रोका। इसके बाद लाठियों, डंडों और सरियों से हमला किया गया।

आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और करीब 80 हजार रुपये नकद व सोने की चेन छीन ली। विकास ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। राजू भावरिया, दिनेश, प्रकाश माली, संदीप, परमेश्वर, रोहित और देवीलाल मांडिया नामजद हैं। राजू भावरिया पहले भी लूट और मारपीट के कई केस में नामजद रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच राजेश ढाका को सौंपी है।

Related Articles