नंगली सलेदीसिंह में जर्जर बिजली पोल:टेढ़ा होने से हादसे का डर, ग्रामीण बोले- 1 साल से शिकायतें बेअसर
नंगली सलेदीसिंह में जर्जर बिजली पोल:टेढ़ा होने से हादसे का डर, ग्रामीण बोले- 1 साल से शिकायतें बेअसर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नंगली सलेदीसिंह गांव के मुख्य बस स्टैंड पर सीसी सड़क से सटा हुआ बिजली का पोल जर्जर है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। और विभाग से पोल बदलने की मांग की है।
बिजली का पोल जर्जर होकर टेढ़ा हुआ
ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से जर्जर बिजली का खंभा लगा हुआ है। खंभे का नीचे का हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है और नीचे से बिजली के तार भी दिखाई दे रहे हैं। पोल टेढ़ा हो जाने के कारण कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। सड़क के बिल्कुल समीप होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।उन्होंने बताया कि यह सड़क चारावास से बड़ाऊ होते हुए जयपुर की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता है।
ग्रामीण बोले- 1 साल से खराब, शिकायत के बाद भी नहीं बदला
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल से बिजली का खंभा जर्जर हालत में है। इसे बदलने के लिए उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा दो-तीन बार टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक जर्जर खंभे को नहीं बदला गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान खंभे के गिरने का खतरा और बढ़ जाता है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मौके का निरीक्षण कर जर्जर पोल को तत्काल हटाने और उसकी जगह नया पोल लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से उनमें रोष है। प्रदर्शन में बंटी निर्वाण, मनोज कल्याण, राकेश कुमार, अमित कुमार, कमलेश कुमावत, उमेश सेन, सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416580


