[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:विधायक बोलीं : चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भाजपा को फायदा पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:विधायक बोलीं : चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भाजपा को फायदा पहुंचाया

कांग्रेस पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:विधायक बोलीं : चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भाजपा को फायदा पहुंचाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में कांग्रेस ने मंगलवार को वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल कर भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। एआईसीसी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ के तहत गांधी चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया।

जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में निकले मार्च में विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी चौक से शुरू हुआ पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। चौधरी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, वोट चोरी और सीट चोरी के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई।

बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शन ने आक्रामक रूप ले लिया। पुलिस ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बैरिकेड्स लगा रखे थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।पुलिस ने उन्हें रोकते हुए नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। पुलिस जाब्ता कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स के आगे बढ़ने से रोकता रहा।

चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन विपक्षी दलों को चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना है। कांग्रेस का आरोप है कि कुछ राज्यों में मतदाताओं के नाम हटाए गए और कुछ जगह मतदाता सूची में नाम जोड़कर भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी और लोकतंत्र बचाने

निकाय चुनावों का भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में जहां कांग्रेस के बोर्ड बनने की संभावना थी, वहां सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षदों पर दबाव बनाने और उनके परिवारों को डराने-धमकाने की कोशिशें की गईं। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मंडावा विधायक रीटा चौधरी, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, खेतड़ी प्रत्याशी मनीष जी गुर्जर, पीसीसी सदस्य सलीम खान सिगड़ी, रणजीत चंदेलिया,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव,कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझरिया, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश सचिव राजकुमार राठी व जिलाध्यक्ष विजय मील,झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली,मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, खेतड़ी ब्लॉक -1 अध्यक्ष बलराम गुर्जर, खेतड़ी ब्लॉक -2 अध्यक्ष रामावतार सैनी जिला कांग्रेस प्रवक्ता जाकिर झुनझुनूंवाला,राजकुमार ढाका, चुन्नीलाल चनेजा, इस्माइल तंवर,जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य, नगर निकायों के चेयरमैन-पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पैदल मार्च में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च
जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने और बेरीकेट्स पर चढ़ने की कोशिश की
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने और बेरीकेट्स पर चढ़ने की कोशिश की
पुलिस द्वारा उनको नीचे उतारा गया
पुलिस द्वारा उनको नीचे उतारा गया
ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष सैनी बेरीकेट्स पर चढ़े
ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष सैनी बेरीकेट्स पर चढ़े
ज्ञानेश कुमार के पुतले की जलाते हुए
ज्ञानेश कुमार के पुतले की जलाते हुए

Related Articles