BSP विधायक प्रत्याशी गीता सैनी ने छोड़ी पार्टी:छावनी विधायक आवास पर हुआ स्वागत, कांग्रेस जनों ने जताई खुशी
BSP विधायक प्रत्याशी गीता सैनी ने छोड़ी पार्टी:छावनी विधायक आवास पर हुआ स्वागत, कांग्रेस जनों ने जताई खुशी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में BSP की विधायक प्रत्याशी गीता सैनी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। छावनी विधायक आवास पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशाल चौहान ने गीता सैनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के लिए आवाज उठाती है। गीता सैनी के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और महिला शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।
गीता सैनी ने कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसेवा, सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। सभी ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दे उठाने और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर श्रीराम यादव, बलवीर खैरवा, श्रीराम गुर्जर, सुरेश खैरवा और वीरेंद्र स्वामी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413188

