[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर की गाड़ी जहां खड़ी-होती, वहीं गिरा छत का प्लास्टर:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में हादसा, लोग बोले- लापरवाही भारी पड़ रही

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर की गाड़ी जहां खड़ी-होती, वहीं गिरा छत का प्लास्टर:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में हादसा, लोग बोले- लापरवाही भारी पड़ रही

कलेक्टर की गाड़ी जहां खड़ी-होती, वहीं गिरा छत का प्लास्टर:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में हादसा, लोग बोले- लापरवाही भारी पड़ रही

झुंझुनूं : झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पोर्च की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। प्लास्टर और मलबे के भारी हिस्से के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार, इसी पोर्च में जिला कलेक्टर की सरकारी गाड़ी खड़ी रहती है। घटना के समय गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। इसके अलावा, पास में ही जिला जज का कोर्ट होने के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और आम फरियादियों की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती है।

पुराने निर्माण के कारण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हादसे के बाद पोर्च की छत में खाली स्थान साफ दिखाई दे रहा है और नीचे मलबे का ढेर लग गया। रोज हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस सार्वजनिक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिसर में प्लास्टर गिरने की घटना ने पुरानी बिल्डिंग की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर देखरेख की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मलबे वाले स्थान के आसपास आवाजाही पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

देखिए- हादसे की तस्वीरें

सोमवार को अचानक पोर्च की छत का प्लास्टर एक साथ टूटकर नीचे आ गिरा।
सोमवार को अचानक पोर्च की छत का प्लास्टर एक साथ टूटकर नीचे आ गिरा।
रोजाना लोग इसके नीचे से निकलते है, छत का हिस्सा गिरने के बाद लोग छत की तरफ देखते हुए सावधानी से निकल रहे हैं।
रोजाना लोग इसके नीचे से निकलते है, छत का हिस्सा गिरने के बाद लोग छत की तरफ देखते हुए सावधानी से निकल रहे हैं।
छत से गिरी प्लास्टर
छत से गिरी प्लास्टर
पोर्च के नीचे खड़ी कलेक्टर की गाड़ी। (फाइल फोटो)
पोर्च के नीचे खड़ी कलेक्टर की गाड़ी। (फाइल फोटो)

Related Articles