[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटक-शाखा अध्यक्ष पद पर बलवान पूनियां फिर निर्विरोध चुने गए:हरिराम सैनी सचिव और शिशपाल सैन कार्यकारी अध्यक्ष बने; सरदारशहर में हुए चुनाव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

एटक-शाखा अध्यक्ष पद पर बलवान पूनियां फिर निर्विरोध चुने गए:हरिराम सैनी सचिव और शिशपाल सैन कार्यकारी अध्यक्ष बने; सरदारशहर में हुए चुनाव

एटक-शाखा अध्यक्ष पद पर बलवान पूनियां फिर निर्विरोध चुने गए:हरिराम सैनी सचिव और शिशपाल सैन कार्यकारी अध्यक्ष बने; सरदारशहर में हुए चुनाव

सरदारशहर : सरदारशहर में एटक शाखा और एसोसिएशन के चुनाव सोमवार को हुए। कॉमरेड हरिराम पांडिया की अध्यक्षता में बलवान सिंह पूनियां लगातार दूसरी बार एटक शाखा अध्यक्ष चुने गए। हरिराम सैनी को सचिव और शिशपाल सैन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दराब खान और सचिव ओमप्रकाश माली चुने गए।

चुनाव में रोडवेज के कई मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे। तेजसिंह, रामकुमार, जसविंद्र सिंह, मोहनलाल, शिवलाल, मंगलाल पारीक, परमेश्वरलाल सैनी, रफीक खान और जसवंत बैनिवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की श्रम नीतियों का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन रोडवेज कर्मचारियों के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाएगा। नए पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles