रेलवे स्टेशन के सामने थार सवार दो युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद, डीएसटी-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा
रेलवे स्टेशन के सामने थार सवार दो युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद, डीएसटी-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा
चूरू : चूरू शहर में हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसटी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उनके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ब्लैक थार गाड़ी भी जब्त की गई। 27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लैक थार में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध थार को रोका।
तलाशी में वार्ड 18 नूर मस्जिद के पास के समीर खान उर्फ चीकू (22) के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले। वार्ड 18 गर्ल्स कॉलेज के पास के शाहिद (22) के पास से भी चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। समीर ने बताया कि ये कारतूस उसके नाना रुखुदीन फौजी के सरदारशहर स्थित होटल से लाए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी किशनाराम और एफसी गोपीराम शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2412863


