मेहाडा के पास निजी स्कूल बस पलटी:3 गंभीर समेत 13 छात्र घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मेहाडा के पास निजी स्कूल बस पलटी:3 गंभीर समेत 13 छात्र घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खेतड़ी : मेंहाडा में सोमवार को निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत छात्रों को बस से बाहर निकाला और घायलों की मदद की। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 3 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, करीब 10 अन्य विद्यार्थियों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छात्रों के परिजन और स्कूल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413011


