[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में मंडा परिवार ने छोड़ा मृत्युभोज:3.51 लाख रुपए से जाट भवन में बनवाया सुविधायुक्त कमरा, समाज ने पहल का स्वागत किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में मंडा परिवार ने छोड़ा मृत्युभोज:3.51 लाख रुपए से जाट भवन में बनवाया सुविधायुक्त कमरा, समाज ने पहल का स्वागत किया

छापर में मंडा परिवार ने छोड़ा मृत्युभोज:3.51 लाख रुपए से जाट भवन में बनवाया सुविधायुक्त कमरा, समाज ने पहल का स्वागत किया

छापर : छापर में मंडा परिवार ने मृत्युभोज की कुरीति छोड़ी है। उन्होंने इस पर खर्च होने वाली राशि से जाट भवन में एक सुविधायुक्त कमरा बनवाया। यह समाज विकास की एक नई मिसाल है। जाट समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार मंडा ने अपने पिताजी तुलछी राम मंडा की याद में यह पहल की। उन्होंने मृत्युभोज (औसर) और औढ़ावणी प्रथाओं को त्यागकर यह राशि सामाजिक काम में लगाई। कमरे के निर्माण में तीन लाख इक्कावन हजार रुपये खर्च हुए।

इस काम में जेठमल मंडा, श्यामसुंदर मंडा, राजाराम मंडा, किशनलाल मंडा, रतन लाल मंडा, मदनलाल मंडा और मुकेश कुमार मंडा का खास योगदान रहा। जाट समाज और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची के बजाय इस पैसे का इस्तेमाल समाज के भले के लिए करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर जाट समाज अध्यक्ष भीकाराम डूडी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल सियाग, मंत्री आशु राम, पूर्व अध्यक्ष नानूराम कुलड़िया, भीकाराम सियाग, ओमप्रकाश बेनीवाल, भागीरथ ढाका, मोहन राम सारण, रामकरण मावलिया, हनुमान गुलेरिया, उपाध्यक्ष बजरंग लाल जाट माली, विमल, नरेंद्र, सोहन भारी और परमेश्वर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles