महनसर में ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम आयोजित
वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और संघर्ष को किया याद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम महनसर स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर महरिया ने की तथा संचालन भंवर लाल सर्वा ने किया।
किसान नेता कॉमरेड संदीप सर्वा ने बताया कि कार्यक्रम में भगत सिंह के जीवन, विचारों और संघर्ष पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता संदीप सर्वा, भंवर लाल सर्वा, अंकित जाखड़ और रमेश महरिया ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समानता, वैज्ञानिक सोच और जनहित की विचारधारा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में तुलसी राम, कुंभाराम, खानू खान, राजेंद्र महरिया, सुरेश, संदीप कुमार, संजू बाबा, अनिल सर्वा, सन्नी, मेघराज सैनी, सुनील कुमार, सुनील जस्सी, भंवर लाल, अभिषेक, शंकर भगत, धर्मेंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410641


