[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला में आंगन मिलन समारोह, पोषण और जनकल्याण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाबला में आंगन मिलन समारोह, पोषण और जनकल्याण का दिया संदेश

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व धात्री महिला का अन्नप्राशन कराया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रविवार को निकटवर्ती ग्राम डाबला के आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि लिखमाराम प्रजापत, मंगल चंद और पीरूराम प्रजापत विशिष्ट अतिथि रहे।

दीपिका शर्मा ने महिलाओं को शिशु की उचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता, बीमारियों से बचाव तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं करुणा और पूजा प्रजापत की गोदभराई तथा धात्री महिला ललिता का अन्नप्राशन कराया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला प्रजापत और सहायिका विद्या कुमारी कुमावत का सम्मान किया गया। केंद्र पर विभिन्न प्रकार के अनाजों से बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में स्नेहा, सुमित्रा, रुक्मणी बाला, सुमन, सुनीता, आशा मंगेज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन सुरेश फगेड़िया ने किया।

Related Articles