[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नशामुक्ति का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नशामुक्ति का दिया संदेश

‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

झुंझुनूं : माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास में ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीके अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालोर और डॉ. तुलसी शर्मा ने युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीएमआई की जांच कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

डॉ. कपूर थालोर ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने तनाव कम करने के लिए सकारात्मक सोच रखने, अपनी समस्याएं परिवार या विश्वसनीय लोगों से साझा करने और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। डॉ. तुलसी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अवसाद के शुरुआती लक्षण पहचानकर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने पर जोर दिया।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने माय भारत की गतिविधियों और ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान माय भारत स्वयंसेवक विपिन और विक्रम उपस्थित रहे।

Related Articles