आंगन मिलन सेवा समारोह में गर्भवती व धात्री माताओं का सम्मान
पोषण, स्वास्थ्य और शिशु देखभाल के प्रति किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 19, 20 और 23 के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती एवं धात्री माताओं का सम्मान कर उन्हें मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विमल गढ़वाल और इस्माइल बाबू खान ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को प्रमाण पत्र, पौधे व गमले भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म भी कराई गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मदीना बानो ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान मिलने वाली सहायता राशि तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनीता प्रजापत, मंजू शर्मा, सहायिका सरिता, ममता, तुलसी, आशा सहयोगिनियां और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं का फूल मालाओं से स्वागत कर अल्पाहार भी कराया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410630


