[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में दो घरों में लगी आग:लाखों का सामान जला, भाई पर संपत्ति विवाद के चलते आग लगाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में दो घरों में लगी आग:लाखों का सामान जला, भाई पर संपत्ति विवाद के चलते आग लगाने का आरोप

सादुलपुर में दो घरों में लगी आग:लाखों का सामान जला, भाई पर संपत्ति विवाद के चलते आग लगाने का आरोप

राजगढ़ : राजगढ़ के लम्बोर बड़ी गांव में शनिवार रात दो घरों में आग लग गई। इस घटना में 10 कमरों की छतें टूट गईं और लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गजेंद्र सिंह ने अपने भाई रविंद्र सिंह पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की रात उन्हें भाई के मकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर बेड, सोफा, चारपाई, संदूक, अलमारी, कपड़े, बिस्तर, गैस सिलेंडर सहित घर का सामान जल गया था। आरोप है कि रविंद्र सिंह ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

गजेंद्र सिंह ने रविंद्र सिंह और अंजलि कंवर पर घरेलू संपत्ति विवाद में परेशान करने का भी आरोप लगाया है। एएसआई राजकुमार ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। एसएचओ राजेश सिहाग ने बताया – शिकायत के आधार पर जांच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles