खेत में पकड़ी 2 लाख की 66 कार्टन अवैध शराब:1 युवक गिरफ्तार; कोटवाद टिब्बा गांव में भालेरी पुलिस की कार्रवाई
खेत में पकड़ी 2 लाख की 66 कार्टन अवैध शराब:1 युवक गिरफ्तार; कोटवाद टिब्बा गांव में भालेरी पुलिस की कार्रवाई
चूरू : चूरू में भालेरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भालेरी थाना क्षेत्र के एक खेत से 66 कार्टन अवैध देसी शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। राजगढ़ एएसपी रिछपाल सिंह, तारानगर डीएसपी रोहित सांखला और भालेरी थानाधिकारी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा।
भालेरी थाना के हेड कॉन्स्टेबल नागरमल ने अपनी टीम के साथ कोटवाद टिब्बा गांव में अजीत सिंह की रोही स्थित खेत में दबिश दी। वहां से आरोपी सुखाराम जाट के कब्जे से 66 कार्टन अवैध देसी शराब जब्त की गई। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि सुखाराम जाट बड़ी मात्रा में अवैध शराब जमा कर इलाके में तस्करी की तैयारी में था। पुलिस ने सुखाराम को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410534


