[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज के खुले चैंबर से आमजन परेशान:हादसे का सता रहा डर, लोग बोले-शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज के खुले चैंबर से आमजन परेशान:हादसे का सता रहा डर, लोग बोले-शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज के खुले चैंबर से आमजन परेशान:हादसे का सता रहा डर, लोग बोले-शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के गढ़ के पास मोहल्ला लुहारान में मस्जिद उमर बिन खताब के सामने मुख्य रास्ते पर सीवरेज चैंबर कई दिनों से खुला पड़ा है। चैंबर का ढक्कन नहीं होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्ते पर खुला चैंबर होने से लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।

बच्चों के लिए भी बना खतरा

मोहल्लेवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि सीवरेज चैंबर कई दिनों से खुला है और इस रास्ते से दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। खुले चैंबर के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के लिए भी यह चैंबर खतरा बना हुआ है। रास्ते से गुजरते या आसपास खेलते समय बच्चों के इसमें गिरने की आशंका रहती है।

नमाज के समय बढ़ जाती है परेशानी

मस्जिद उमर बिन खताब में आने-जाने वाले लोगों को भी खुले चैंबर के कारण परेशानी हो रही है। खासकर नमाज के समय बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि चैंबर को जल्द ढकने की जरूरत है।

कई बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं

मोहम्मद असलम ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सीवरेज चैंबर पर ढक्कन लगाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द चैंबर पर ढक्कन लगवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिले और संभावित हादसे को टाला जा सके।

Related Articles