बाइक लेन में पेचवर्क के बाद भी समस्या बरकरार
एक जगह मरम्मत के बाद दोनों तरफ कई हिस्से अब भी खराब, वाहन चालकों ने पूरी लेन दुरुस्त करने की मांग की
रानौली : अखेपुरा टोल प्लाजा पर बाइक लेन में पेचवर्क कराया गया है, लेकिन दोनों तरफ कई हिस्सों में सड़क अब भी खराब है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाइक लेन लंबे समय से खराब होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद टोल प्रबंधन ने एक स्थान पर मरम्मत कराई। वाहन चालकों का कहना है कि समस्या केवल एक जगह की नहीं है और दोनों तरफ की लेन में कई हिस्से अब भी दुरुस्ती का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा टोल प्रबंधन से बाइक लेन के सभी खराब हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिल सके और हादसों का खतरा कम हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410563


