सूरजगढ़ में भगत सिंह की जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
सूरजगढ़ में भगत सिंह की जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
सूरजगढ़ : तेजा भवन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, दूरदर्शिता, देशप्रेम और देशहित में दिए बलिदान को याद किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के संरक्षक मोतीलाल डिग्रवाल, डॉ. सूरतसिंह दहिया, रामपाल सिहाग, मोहनलाल मान और मास्टर धर्मपाल सिंह नकचुंटी ने विचार व्यक्त किए। वीर तेजा संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने वीरेंद्र शास्त्री, रतन सिंह खरड़िया, सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा और सुरेंद्र शास्त्री को साफा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जगदीश सिंह खरड़िया, राजेश गोदारा, शिवलाल सांगवान, जुगल किशोर चेतीवाल, महावीर प्रसाद सिंगल, मूलाराम जागीड़, रौनक चौधरी, हेमंत लुणायच, रोहित मान, सोनू जांगिड़, मनीष सांई पंवार, अजय कुमार नेहरा, देवेंद्र खरड़िया, सोहनलाल, राधेश्याम चिरानिया, बाबूलाल बडगुजर, जीवनसिंह नायक, राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, रामजी लाल फोगाट, रतनलाल चेतीवाल, सज्जन कटारिया, सूबेदार शीशराम बेरला, रामप्रताप पूर्व सैनिक, ईश्वरलाल मरोड़िया, अमन चौधरी, किशन सिंह, सियाराम स्वामी, संजय सेन और बबलू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410313


