[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव में हर सीट जीतने का टारगेट:सीएम ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, कहा निकाय चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव में हर सीट जीतने का टारगेट:सीएम ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, कहा निकाय चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है

ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक वार्डवार जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

प्रतापगढ़ : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज करने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक प्रत्येक सीट पर जीत का लक्ष्य रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मैदान में उतरने और क्षेत्रवार जिम्मेदारियां संभालने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अब इसी प्रदर्शन को पंचायत चुनाव में भी दोहराना है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति की कमान संभालने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद वार्डवार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर उन्हें क्षेत्र में सक्रिय करने को कहा।

नगरीय निकायों के निर्वाचितों को भी दी जाएगी जिम्मेदारी

भाजपा की रणनीति में नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी पंचायत चुनाव से जोड़ना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर प्रत्येक सीट पर जीत का लक्ष्य हासिल किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार के ढाई साल के कामकाज का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित जनहित के मुद्दों पर सरकार ने प्राथमिकता से काम किया है। किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के संगठन मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में आगे बढ़ने को भी संसाधनों और सरकारी मशीनरी के बेहतर उपयोग से जोड़ा।

7 जिलों की 1452 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने उदयपुर संभाग के 7 जिलों को 924 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 1452 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 668 करोड़ के 1,029 कार्यों का शिलान्यास और 256 करोड़ के 423 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। जनजातीय विरासत को सहेजने सीएम ने राजससंघ के वनगिरि ब्रांड के पहले शहद उत्पाद आदिपराग (वाइल्ड फॉरेस्ट हनी) को लॉन्च किया। राजससंघ और कॉनफैड के बीच एमओयू भी हुआ।

संबल भर्ती में संशोधन की मांग, पूर्व विधायक हिरासत में

विद्या संबल भर्ती में टीएसपी क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता देने और भर्ती नियमों में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रवक्ता मनोज सांखला सहित करीब 100 कार्यकर्ता व पदाधिकारी थे। पूर्व विधायक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। समझाने के बावजूद नहीं मानने पर जीरो माइल चौराहे पर पुलिस काफिले ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। मीणा को हिरासत में लेकर पुलिस बस से छोटीसादड़ी और प्रतापगढ़ थाने ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर मीणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को उन्हें वापस छोड़ दिया गया।

Related Articles