गहलोत बोले-BJP निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी:जनता में धारणा, भाजपा ने धनबल से बनाए मेयर-चेयरमैन, पहली बार सत्ता का ऐसा दुरुपयोग हुआ
गहलोत बोले-BJP निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी:जनता में धारणा, भाजपा ने धनबल से बनाए मेयर-चेयरमैन, पहली बार सत्ता का ऐसा दुरुपयोग हुआ
जयपुर : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निकाय चुनावों में भाजपा सरकार पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। गहलोत ने X पर लिखा- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पूरे हो गए हैं, अफसोस है कि जिस तरह का चुनाव इस बार राजस्थान में हुआ है उसमें अनैतिकता की सारी हदें सत्ताधारी भाजपा ने पार कर दीं।
गहलोत ने कहा- जब नए मेयर या सभापति बनते हैं तो शहरवासियों में एक स्वाभाविक उत्साह होता है कि शहर को प्रथम नागरिक मिला है, लेकिन इस बार वो बात नदारद है। इसका कारण यही है कि जनादेश का सम्मान नहीं हुआ है। जनता में यह धारणा बन गई है कि भाजपा ने धनबल के आधार पर मेयर, चेयरमैन बनाए हैं और भाजपा अब निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
पति-पत्नी तक के वोट अलग-अलग वार्ड में बंट गए
गहलोत ने लिखा- पहले मनमर्जी का परिसीमन किया, जिसमें कांग्रेस समर्थित 3-4 वार्डों को मिलाकर एक कर दिया और भाजपा समर्थक इलाकों में एक वार्ड को 2-3 वार्डों में बांट दिया। इस हद तक बेईमानी की गई कि पति-पत्नी के वोट, एक ही घर में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों के वोट अलग-अलग वार्ड में बंट गए।
इतना ही नहीं, इसके बाद भी एक साल तक चुनावों को टालते रहे। हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव करवाने को मजबूर हुए। मेयर और चेयरमैन के चुनावों के लिए पुलिस, प्रशासन और धनबल का दुरुपयोग किया गया।
पहली बार सत्ता और धनबल का हुआ ऐसा दुरुपयोग
गहलोत ने लिखा- आजादी के बाद इन चुनावों में पहली बार सत्ता और धनबल का ऐसा दुरुपयोग राजस्थान में हुआ जो चिंताजनक और दुखदायी है। यह सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं, जेन जी के लिए भी चिंता का विषय है।
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने सत्ता से लड़कर जीत हासिल की
गहलोत ने लिखा- नगरीय निकाय चुनाव में जीतने वाले कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। आपने सत्ता के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है और जनता का विश्वास हासिल किया है।
कांग्रेस की ताकत उसकी विचारधारा में आमजन का विश्वास और जुड़ाव है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में चल रही लड़ाई में हम सबको पूरी प्रतिबद्धता से उनका साथ देना है। आने वाले दिनों में पंचायतीराज चुनावों में भी मजबूती से भाजपा का सामना कर कांग्रेस को जीत दिलानी है।
जनता कह रही है कि इस बार भाजपा के नहीं सरकारी बाहुबल और धनबल के मेयर और चेयरमैन बने हैं। कई जगहों पर कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन गलत तरीके से किए गए परिसीमन के कारण हमारे पार्षदों की संख्या कम रही। – अशोक गहलोत पूर्व सीएम, राजस्थान
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2409352


