[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैशी संस्था ने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति व पार्षदों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरैशी संस्था ने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति व पार्षदों का किया सम्मान

कुरैशी संस्था ने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति व पार्षदों का किया सम्मान

झुंझुनूं : रोड नंबर-3 स्थित कुरैशी हाउस में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश संस्था की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला अगवान, उपसभापति एवं पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों का माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम चंचलनाथ टीला के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज और दरगाह हजरत कमरूद्दीन शाह के गद्दीनशीन एजाज नबी के सानिध्य में हुआ।

बिसाऊ नगर पालिका अध्यक्ष सलमा कुरैशी और संस्था के जिला अध्यक्ष उमर कुरैशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ओमनाथ महाराज ने जनप्रतिनिधियों से शहर में साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। एजाज नबी ने झुंझुनूं की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

सभापति अब्दुल्ला अगवान ने संस्था का आभार जताते हुए बताया कि 30 सितंबर को सभापति पदग्रहण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने शहरवासियों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक उमर कुरैशी ने अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। समारोह में हाजी जहूर अहमद खान, बालचंद मालसरिया, यूसुफ अली मनिहार, सफी नागौरी, यूनुस अली, रमजान अली माखरिया, सुरेश भामू, बंटी शर्मा, सलीम सैय्यद, मनफूल बिजारणियां, शारदा झाझरिया, तैयब अली, जुल्फिकार अली खोकर, मुमताज अली, प्रदीप सैनी सहित सैकड़ों गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles