[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर पहुंची ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि’ सेवा संकल्प यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा, 70 सेवा यात्री हैं शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर पहुंची ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि’ सेवा संकल्प यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा, 70 सेवा यात्री हैं शामिल

नेछवा में ‘चाय पर चर्चा’ और सेवद बड़ी में छात्र संवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि’ सेवा संकल्प यात्रा शुक्रवार को सीकर पहुंची। सीकर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में 70 बाइक सवार सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान सीकर जिले के नेछवा में ‘चाय पर चर्चा’ तथा सेवद बड़ी में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में युवाओं और विद्यार्थियों के साथ संवाद कर यात्रा के उद्देश्यों और सेवा से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई।

17 सितंबर को वडनगर से शुरू हुई यात्रा

आयोजकों के अनुसार यह यात्रा 17 सितंबर को वडनगर से शुरू हुई है और आगामी 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर संपन्न होगी। करीब 20 दिनों की यह बाइक यात्रा देश के 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। सीकर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया।

‘सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य’

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाना और सत्ता को राष्ट्रीय सेवा का माध्यम बनाने के विचार को आमजन तक पहुंचाना है। यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिवस और 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तिथि को केंद्र में रखकर किया गया है। यात्रा के नेशनल टीम कोऑर्डिनेटर एवं गुजरात प्रदेश महामंत्री डॉ. भाविन शिरोया, टीम सदस्य दीप प्रजापति तथा भाजपा सीकर के महामंत्री राजेश रोलन ने यात्रा के उद्देश्य और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।

Related Articles