श्रीमाधोपुर में तेज रफ्तार का कहर, मेडिकल स्टोर के बाहर पलटी स्विफ्ट डिजायर : जीण माता मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा, कार सवार दो युवक मौके से फरार
पुलिस ने कार की जब्त, बैग में मिली दो आईडी के आधार पर जांच शुरू; दुकान बंद होने से टला बड़ा हादसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : शहर के मुख्य बाजार में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जीण माता मंदिर के पास तेज रफ्तार से आई एक स्विफ्ट डिजायर अचानक अनियंत्रित होकर मेडिकल दुकान के बाहर लगी पट्टियों को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में आ रही थी। तेज हवा के बीच अचानक कार अनियंत्रित हुई और मेडिकल दुकान के बाहर जा पलटी। कार में दो युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों युवक मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने कार कब्जे में ली
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस को कार के अंदर से एक बैग मिला, जिसमें दो आईडी बरामद हुई हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पुलिस कार सवार युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में बैग से मिली आईडी के आधार पर कार सवार युवकों के जयरामपुरा निवासी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही उनकी पहचान और हादसे के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
दुकान बंद थी, टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, उस समय मेडिकल की दुकान बंद थी और आसपास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मौके से फरार हुए दोनों युवकों की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408527


