सरदारशहर में छह वार्डों की आंगनबाड़ियों का ‘आंगन मिलन सेवा’कार्यक्रम:जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
सरदारशहर में छह वार्डों की आंगनबाड़ियों का 'आंगन मिलन सेवा'कार्यक्रम:जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
सरदारशहर : सरदारशहर में छह वार्डों की आंगनबाड़ियों का संयुक्त ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर में हुआ। इसमें वार्ड संख्या 12, 13, 14, 16, 18 और 21 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी बात की गई।

नगर परिषद सभापति अनिता टाक और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र परिवारों को लाभ दिलाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। सीडीपीओ सरोज नायक, शकुंतला खटावला, एलएसए रोनक बिहारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा रेवाड़, संजू सैनी और तुलसी सेवदा सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408527


