एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज में ‘रिदम एंड रेज़ोनेंस’ कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज में ‘रिदम एंड रेज़ोनेंस’ कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
जयपुर : एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘Rhythm & Resonance’ शीर्षक से कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी काव्य प्रतिभा, अभिव्यक्ति, स्वर-माधुर्य एवं वाक्-कौशल का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू जोशी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. जया चक्रवर्ती एवं प्रो. शैला महान शामिल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता चौहान ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कविता के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408408


