नंदकिशोर सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की झुंझुनू इकाई के सलाहकार
नंदकिशोर सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की झुंझुनू इकाई के सलाहकार
झुंझुनू : मां तारा भवन में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की ओर से शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवलगढ़ स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की झुंझुनू इकाई का सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम खलबलिया एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल सोनी ने नंदकिशोर सोनी का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें नवदायित्व की शपथ दिलाकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नवनियुक्त सलाहकार नंदकिशोर सोनी ने समाज की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में रमाकांत सोनी ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान द्वारका प्रसाद सोनी, मोतीलाल सोनी, दीनदयाल सोनी, त्रिलोक सोनी, मुकेश सोनी, चौथमल सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408334


