खाटू के एरोप्लेन रेस्टोरेंट में गूंजे सुंदरकांड के स्वर
खाटू के एरोप्लेन रेस्टोरेंट में गूंजे सुंदरकांड के स्वर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : श्री नवोड़ा बालाजी सेवा मंडल के तत्वावधान में खाटू स्थित एरोप्लेन रेस्टोरेंट में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के रोहिताश सैनी, बंशी तंवर, हेमंत कुलश्रेष्ठ नवोडा, महावीर सैनी, छीतर मल, कृष्ण सैनी, अनिल सैनी व रतन लाल सैनी ने संगीतमय स्वर में सुंदरकांड की चौपाइयों का वाचन किया।
पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के भजनों के साथ बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में विद्या भूषण भारती, सरिता सैनी, शारदा देवी, मंजू देवी, वसुंधरा, माया जांगिड़, पूजा, प्रकाश सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408334


