एसबीआई फाउंडेशन की ‘ग्राम सेवा’ से बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर
सोलर संयंत्र, स्मार्ट कक्षाएं, कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, शौचालय और पेयजल सुविधाओं से ग्रामीण विद्यालयों में आया बदलाव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एसबीआई फाउंडेशन की ‘ग्राम सेवा’ पहल के तहत झुंझुनूं जिले के हांसलसर, बड़ागांव, भड़ौन्दा कलां, सैनीपुरा और नाटास के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। इन कार्यों से विद्यालयों के भौतिक स्वरूप के साथ विद्यार्थियों को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं में भी विस्तार हुआ है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसलसर को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। यहां 5 किलोवाट का सोलर संयंत्र, कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा, बालिकाओं के लिए कक्ष, जलशीतक, खुला व्यायाम स्थल और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। भवन मरम्मत, रंग-रोगन और मंच निर्माण भी करवाया गया। प्रधानाचार्य जयसिंह के अनुसार इन सुविधाओं के बाद विद्यालय में नामांकन और परीक्षा परिणाम में सुधार देखने को मिला है।
भड़ौन्दा कलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 किलोवाट का सोलर संयंत्र, स्मार्ट कक्षा और जलशीतक की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं सैनीपुरा और नाटास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, अलग शौचालय, जलशीतक, भवन मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य हुए हैं। भड़ौन्दा कलां, हांसलसर और बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालयों में भी शौचालय, पेयजल, भवन मरम्मत और रंग-रोगन जैसे कार्य करवाए गए हैं।
भड़ौन्दा कलां की प्रधानाचार्य संतोष दुलड ने बताया कि विद्यालय में सोलर संयंत्र, जलशीतक और स्मार्ट कक्षा के साथ बालिकाओं को साइकिल, छात्रवृत्ति और खेल सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए एसबीआई फाउंडेशन का आभार जताया। ग्राम सेवा के तहत हुए कार्यों से ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल और आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने में मदद मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408334


