[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झारिया में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झारिया में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों ने लिया भाग

झारिया में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम झारिया के गोगामेड़ी मैदान पर ओपन रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुस्ताक खान ने किया। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मुकाबला झारिया और सहजुसर के बीच हुआ, जिसमें झारिया की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, युवा नेता अब्दुल लतीफ कारी, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि निसार खान, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल, भंवर सिंह, भाजपा नेता इलियास खान, लोहिया महाविद्यालय के पूर्व महासचिव पुलकित चौधरी, अनिल बुडानिया, छात्र नेता फरमान खान, आदिल गौरी, खुशी मोहम्मद, सूफियान तंवर, गुलाम खान, बिलाल खान और बृजलाल सहित ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

मुस्ताक खान ने कहा कि ग्रामीणों और युवाओं की मेहनत से प्रतियोगिता का आयोजन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार जताया। उद्घाटन मुकाबले में दिनेश पूनिया और सुरेंद्र पूनिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Related Articles