विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर मानदेय कार्मिकों को किया सम्मानित
विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर मानदेय कार्मिकों को किया सम्मानित
अजीतगढ़ : विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अजीतगढ़ एवं दिवराला सेक्टर के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। दिवराला आंगनबाड़ी केंद्र पर सरपंच रामअवतार सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं अजीतगढ़ सीडीपीओ कर्मवीर सैनी की अध्यक्षता में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान 11 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट वितरित किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ कर्मवीर सैनी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला।
महिला पर्यवेक्षक सुनीता सैनी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश का पठन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश स्वामी, प्रधानाध्यापक रामोतार मीणा, गजानंद शर्मा, परमा देवी, ममता देवी, दशरथ सिंह, जयसिंह, विक्रम सिंह सहित महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा उपस्थित रहीं। मंच संचालन महिला पर्यवेक्षक सुनीता सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406003


